पूर्व बर्धमान जिला परिषद सदस्य गिरफ्तार
पूर्व बर्धमान, जिले में एक राजनीतिक हलकों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने के गंभीर आरोप में पूर्व बर्धमान जिला परिषद के सदस्य सनत मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनत मंडल बर्धमान-2 नंबर ब्लॉक के गोबिंदपुर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सनत मंडल के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद शक्तिगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को गिरफ्तार जिला परिषद सदस्य को बर्धमान अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए आगे की जांच के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।
हालांकि घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक जिला परिषद सदस्य की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
शक्तिगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















