छिंदवाड़ा: शासकीय आईटीआई में आज प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
छिन्दवाडा, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित शासकीय औद्योगिक
प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज मंगलवार को व्ही.ई. पावरट्रेन व्ही.ई.
कमर्शियल वाइकल्स एलटीडी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के
प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
जनसम्पर्क
अधिकारी नीलू सोनी ने बताया कि कंपनी द्वारा जारी पात्रता के अनुसार फिटर,
टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक एवं डीजल मैकेनिक ट्रेड के
अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला दोनों
अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की
गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ 1,000
रुपये प्रतिमाह अटेंडेंस बोनस प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर
से दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक जोड़ी सेफ्टी शूज़, पीपीई किट, प्रतिदिन दो बार
चाय, दो बार नाश्ता तथा लगभग 18.23 रुपये प्रति भोजन की दर से सब्सिडी
युक्त भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को
प्रात: 10 बजे अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी के साथ शासकीय
आईटीआई छिंदवाड़ा में उपस्थित होना होगा। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने
के लिए संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पंजीयन लिंक
https://forms.gle/GS9nG6scmq71o2ca8 अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पूर्व
पंजीयन करना अनिवार्य है।















