रांची में 9 से 11 अप्रैल तक राष्ट्रीय मक्का अनुसंधान बैठक, 250 से अधिक वैज्ञानिक होंगे शामिल
रांची (RANCHI): बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मक्का से संबंधित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की राष्ट्रीय समूह की बैठक 9 से 11 अप्रैल तक बीएयू परिसर में आयोजित की जाएगी.
करीब 250 विशेषज्ञ इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में होंगे शामिल
उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर होगी विस्तार से चर्चा
इस तीन दिन की बैठक में मक्का की खेती के क्षेत्र, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही जलवायु परिवर्तन के अनुकूल (क्लाइमेट स्मार्ट) मक्का किस्मों के विकास पर भी मंथन होगा. इसके अलावा, पिछले वर्ष देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में मक्का अनुसंधान एवं विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी और भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे.














