रांची,  रांची में आंदोलनरत जेपीएससी – जेपीएससी छात्रों के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार ने रविवार एक और पहल की है।

सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर ०2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से आंदोलनरत छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई।

झारखंड की ताज़ा खबरें