मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में बहकर आए 12 हिरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पटना (PATNA): मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए 12 हिरणों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। ये हिरण जिले के पारू और साहेबगंज इलाके में बाढ़ के पानी के बीच फंसे मिले थे। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी हिरणों को सुरक्षित बाहर निकाला।
12 हिरणों में चार नर और आठ मादा
रेस्क्यू किए गए 12 हिरणों में चार नर और आठ मादा हैं। इनमें एक हिरण घायल अवस्था में मिला है। वन विभाग के चिकित्सक की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए सभी हिरणों को फिलहाल मुजफ्फरपुर के शेरपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय अरण्य विहार में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायल हिरण के उपचार और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी हिरणों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) भेजा जाएगा।
जर विकास कुमार के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
हिरणों के रेस्क्यू का अभियान पूर्वी रेंज के रेंजर विकास कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। रेस्क्यू टीम में वनरक्षी राबिन कुमार, सूरज कुमार, शशिशेखर और मोती सहनी शामिल रहे। बाढ़ के पानी में वन्यजीवों के बहकर आने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी और रेस्क्यू में जुटी है।















