सारण, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ भारत माता पूजन-अर्चन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग संघचालक विजय कुमार सिंह, जिला संघचालक पुरुषोत्तम मिश्र, प्रो डॉ सुधा बाला, अवध किशोर मिश्रा प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह सह सचिव डॉ सुधांशु शेखर मिश्रा, पूर्णेन्दु रंजन, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राहुल मेहता एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र गौरव से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

छात्र-छात्राओं के देशभक्ति गीत और नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, जिससे पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद एवं सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में कन्या भारती की सिद्धि रानी ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी अतिथियों व आचार्यों का आभार जताया।