पटना (PATNA): टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है.


ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाएं

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बिहार के युवा बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि श्री ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनका यह योगदान न केवल टीम के लिए बल्कि बिहार राज्य के लिए भी गौरव का विषय है. 
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईशान किशन की यह पारी उनकी प्रतिभा, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है. उन्होंने ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे.

सीएम ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस जीत से देशवासियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. भारत की इस सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित और उत्साहित है.