जीविका कटिहार ने 1 लाख 14 हजार महिलाओं को दिया स्वरोजगार का अवसर
पटना (PATNA): जीविका कटिहार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के 1 लाख 14 हजार महिलाओं को प्रथम क़िस्त के तहत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है. यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद करेगी.
आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक नई शुरुआत
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक नई शुरुआत है.
150 दीदियों ने देखा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के 150 दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना. उन्होंने बताया कि जिले में चयनित लाभुकों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत राशि भेजी गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त दी जा रही है, जिसके बाद 6 महीने के बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है.















