डेहरी आन सोन, । बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना के किरहिंडी गांव में आज सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा ने भतीजी को गोली मार हत्या कर दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह 17 वर्षीय शिवानी कुमारी उर्फ गोल्डी को पारिवारिक झगड़ा के दौरान चाचा सुधाकर सिंह ने गोली मार दी। गोली लड़की के गर्दन में लगी है।‌गोली लगने से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार एक वर्ष पूर्व भी चाचा ने भतीजी के सिर पर लाठी से प्रहार कर‌ घायल कर दिया था। बताया जाता है कि परिवार में दो वर्ष से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। घटना की सूचना शिवसागर थाना के पुलिस को दे दी गई है।

एस पी रौशन कुमार ने बताया की चाचा की गिरफ्तारी हो गई है l छापेमारी जारी है l