सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग
नई
दिल्ली, सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान
जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के
भाव आज चढ़े हुए हैं। भाव बढ़ने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में
सोना आज 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
तक महंगा हो गया है। इसी तरह हाजिर चांदी ने भी आज 5,200 रुपये प्रति
किलोग्राम तक जोरदार छलांग लगाई है।
कीमत में आए उछाल के कारण देश
के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,760 रुपये प्रति 10
ग्राम से लेकर 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा
है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर
1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी
तेजी होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,100
रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि
22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,45,810 रुपये
प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम
दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना
आज 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,610
रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट
सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,610 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की
कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना
1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24
कैरेट सोना 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,760
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की
कीमत 1,45,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना
1,33,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा
बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और
22 कैरेट सोना 1,33,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश
के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में
भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ
रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर
में 24 कैरेट सोना 1,45,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर
रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना
1,33,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


-1785928421004.webp)












