नई दिल्ली,  ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पिछले सत्र के कारोबार में 263.24 अंक यानी 0.49 प्रतिशत उछल गया। दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,723.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 221.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 26,363.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,888.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 8,669.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 76.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,126.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 116.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,751 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,619.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.03 प्रतिशत उछल कर 5,638.62 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 3,878.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 735.44 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूट कर 65,565 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 429.82 अंक यानी 1.69 प्रतिशत लुढ़क कर 25,486 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 300.97 अंक यानी 4.56 प्रतिशत फिसल कर 6,297.29 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 190.60 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 44,421 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 6,349.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

बड़ी खबर