शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
नई
दिल्ली, घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान
उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की
शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच
एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी
दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार
होने के बाद सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मजबूती के
साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 201.43 अंक यानी 0.26
प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,782.43 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की
शुरुआत होने के साथ ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई,
जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के
सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 78,841.43 अंक तक पहुंचा।
दूसरी ओर,
बिकवाली का दबाव बनने पर यह 78,633.73 अंक के स्तर तक गिर भी गया। राहत की
बात यही रही कि बिकवाली के दबाव के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में
ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक
घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 136.39 अंक की बढ़त
के साथ 78,717.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की
तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 16.35 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ
24,641 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवालों
और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह
से इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी
24,665.05 अंक तक पहुंचा। इसी तरह बिकवाली का दबाव बनने पर यह लाल निशान
में 24,604.15 अंक के स्तर तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और
बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे
निफ्टी 3.70 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 24,628.35 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा था।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,825
शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,706 शेयर मुनाफा कमा कर
हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,119 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान
में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14
शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर
बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में
शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में
कारोबार करते नजर आ रहे थे।
पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक
मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से श्रीराम फाइनेंस, एटरनल, रिलायंस
इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी और सिप्ला के शेयर 2.15 प्रतिशत से लेकर 1.69
प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, पावर ग्रिड
कॉरपोरेशन, ट्रेंट लिमिटेड, ओएनजीसी, एनटीपीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजी के
शेयर 2.75 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए
नजर आ रहे थे।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स
152.05 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,581 अंक के स्तर पर बंद
हुआ था। वहीं निफ्टी ने 9.75 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की उछाल के साथ
24,624.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।


-1785928421004.webp)












