डिलीवरी का सामान चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
नोएडा, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की कंपनी का डिलीवरी के लिए भेजे
गए सामान को अमानत में खयानत कर चोरी करके बेचने वाले गैंग के पांच लोगों
को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब
70 लाख रुपये कीमत का विभिन्न प्रकार के सामान बरामद हुआ है।
पुलिस
उपयुक्त (जोन प्रथम) साद मिंयां खान ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में एक
कंपनी के अधिकारी बदन सिंह ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी
कंपनी लॉजिस्टिक का काम करती है। उनकी कंपनी द्वारा फ्लिपकार्ट और अमेजॉन
कंपनी के डिलीवरी के लिए भेजे गए सामान को नोएडा में रहने वाले वासीद खान
और उनके साथी डिलीवरी बॉय अमानत में खयानत कर चोरी करके अन्य लोगों को बेच
रहे हैं।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही
पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी वासिद खान, डिलिवरी बाॅय
सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र, रघुराज सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके
पास से विभिन्न बोरों में भरकर रखे हुए करीब 70 लाख 63 हजार 564 रुपये
कीमत के सामान बरामद किया है। जिसमें कपड़े, जूते, इयरबड्स, इलेक्ट्रॉनिक
सामान आदि है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की
जा रही है।