गुवाहाटी के जालुकबाड़ी और मालीगांव में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान
गुवाहाटी, गुवाहाटी महानगर पुलिस ने जालुकबाड़ी, पांडु, मालीगांव
समेत आसपास के इलाकों को ड्रग्स मुक्त बनाने के उद्देश्य से बीती रात बड़े
पैमाने पर मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया।अभियान के दौरान
महानगर पुलिस ने क्षेत्र में ड्रग्स के खिलाफ सख्त चेतावनी भी जारी की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ
कार्रवाई तेज की जाएगी। हालांकि, अभियान के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी
नहीं हुई।
ड्रग्स के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स के माध्यम
से पूरे असम में मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।















