पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर स्वयं को भी किया घायल , भर्ती
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। इसके बाद स्वयं को भी घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारपुर में शुक्रवार बीती रात चन्द्रभान निषाद (32) ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। उसके बाद स्वयं के गले पर वार करके घायल कर लिया।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल दोस्तपुर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को सीएचसी दोस्तपुर लाया गया है, जहां से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।















