नूरपुर पुलिस ने चोरों को दबोचा, सामान बरामद
धर्मशाला, जिला पुलिस नूरपुर के तहत पुलिस थाना रैहन में बीते 7
मार्च को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि
बीते 7 मार्च को शिकायतकर्ता जीवन लता निवासी गांव पंजासरा ने उनके घर चोरी
की शिकायत पुलिस थाना रैहन में दर्ज करवाई थी।
शिकायत में उन्होंने
बताया कि उनके घर का दरवाजा तोड़कर चोरों द्वारा सोने के गहने, एक जेंट्स
अंगूठी, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, भगवान सत्यनारायण की एक छोटी
मूर्ति तथा कुछ नगदी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में पुलिस थाना रैहन में
मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि 8
मार्च को पुलिस थाना रैहन में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार
किए गए आरोपियों ने उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों
की पहचान राजेश सिंह पुत्र कर्म सिंह कुमार निवासी वार्ड नं. 2, गांव व
डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा तथा शुभव उर्फ शुभू पुत्र संजय
कुमार निवासी वार्ड नं. 5, रैहन, डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा
के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी हुआ सामान जिसमें एक
लेडीज सोने की अंगूठी, एक सोने का झुमका लाल नग सहित व उसकी चेन, एक की
रिंग, एक जोड़ी लेडीज बिछुए, एक चांदी की अंगूठी तथा घर से चोरी किए गए 2
डीवीआर व एक वाई फाईउपकरण भी बरामद किए गए हैं।
आरोपियों से अन्य
संभावित चोरियों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है तथा उपरोक्त अभियोग में
नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।















