मुख्यमंत्री साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन
रायपुर
, । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार
काे बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड
हेलीपेड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरें।
जगदलपुर
पहुंचने के बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पूना मारगेम परिसर पहुंचेंगे, जहां
12:35 से 12:55 बजे तक पंडुम कैफे का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद
दोपहर 1 बजे वे जगदलपुर के जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से 2 बजे तक विद्यालय के शताब्दी वर्ष
समारोहका उद्घाटन करेंगे।
वहीं 2:30 बजे स्कूल कार्यक्रम से
प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे. टीबीपी मण्डी प्रांगण
हेलीपेड, कोण्डागांव पहुंचेंगे। 3 बजे विकास नगर स्टेडियम, कोण्डागांव में
बुढ़ादेव महोत्सव 2025 के तहत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल
होंगे। यह कार्यक्रम 3 से 4 बजे तक आयोजित होगा।















