मुख्यमंत्री साय आज मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम जायेंगे
रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे मध्य प्रदेश
के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद वह दोपहर 1.30
बजे छतरपुर के लिए रवाना होंगे। साढ़े 3 बजे से 5 बजे तक वह बागेश्वर धाम
में रहेंगे और शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। जहां शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास
पहुंचेंगे।