द ट्रेटर्स इंडिया 2 के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
अमेजन
प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13
अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और
ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में
नजर आए। अब निर्माताओं ने शो में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों के
नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार भी मनोरंजन, सोशल मीडिया, खेल
और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा होंगे।
शो
के दूसरे सीजन में 'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी के
अलावा मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान,
शेफ रणवीर बरार, शहनील गिल, रिदा थराना, तान्या पुरी, शालिनी पासी, हरमन
सिंघा, सौंदस मौफाकिर, अंश चोपड़ा, करण सिंह, पारुल गुलाटी, आदित्य
कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), इक्का सिंह, प्रिशिता सिंह (प्रिशा), दिलीप ताहिल और
साहिल सलाथिया जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से आए ये
प्रतिभागी भरोसे, रणनीति और धोखे पर आधारित इस खेल में अपनी किस्मत आजमाते
नजर आएंगे।
'द ट्रेटर्स इंडिया' लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो
का हिंदी संस्करण है। इसका पहला सीजन 2025 में रिलीज हुआ था, जिसमें उर्फी
जावेद और पेशेवर पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर विजेता बने थे। दूसरे सीजन का
प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर
गुरुवार को स्ट्रीम किए जाएंगे। आलीशान महल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो
में प्रतियोगियों को अपने बीच छिपे 'गद्दारों' की पहचान करनी होती है, जो
इसे रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर बनाता है।















