प्रश्न पत्र में गड़बड़ी के कारण जेपीएससी ने जेट की दो विषयों की परीक्षा रद्द की
रांची,
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड पात्रता
परीक्षा-2024 में दो विषयों परीक्षा की रद्द कर दी है। रविवार को आयोजित
परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की अनुपलब्धता और प्रश्न
पत्र पढ़ने योग्य नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुईं।
मिली जानकारी
के मुताबिक बोकारो जिले के केंद्र 6004 (सरदार पटेल पब्लिक स्कूल,
सेक्टर-०९, बीएस सिटी) में शिक्षा (एजुकेशन-009) विषय तथा रांची जिले के
केंद्र 1075 (एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक)
में उड़िया (उड़िया -023) विषय के प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी पाई गई।
आयोग
ने इन परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा (कोड-009) और उड़िया (कोड-023)
विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इन विषयों की पुनः परीक्षा की तिथि और
अन्य विवरण बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील
की है कि वे ताजा अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू
. जेपीएससी. जीओवी डॉट इन पर नजर बनाए रखें।














