शराब घोटाला : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे से ईडी की पूछताछ जारी
रांची (RANCHI): झारखंड के चर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रोहित उरांव से पूछताछ प्रारंभ की। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। पूछताछ का केंद्र शराब घोटाले से जुड़े कथित आर्थिक लेन-देन और अन्य तथ्यों को माना जा रहा है।
सात जुलाई को किया गया था तलब
केवल एक सप्ताह की मोहलत !
ईडी ने उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद केवल एक सप्ताह की मोहलत दी और दूसरा समन जारी करते हुए रोहित उरांव को छह जुलाई और रामेश्वर उरांव को सात जुलाई को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी एजेंसी
अब रोहित उरांव से जारी पूछताछ और मंगलवार को रामेश्वर उरांव की प्रस्तावित पेशी को इस मामले की जांच में अहम माना जा रहा है। ईडी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित शराब घोटाले से जुड़े आर्थिक लेन-देन, निर्णय प्रक्रिया और अन्य संबंधित पहलुओं में किसी प्रकार की भूमिका या जानकारी रही है या नहीं। जांच एजेंसी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।














