रांची,  राजधानी के लोअर बाजार थाना इलाके में एक युवक के खुदकुशी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। मृतक का नाम आरिफ उर्फ सिंकू है। वह हिंदपीढ़ी का निवासी था। आरिफ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोसटमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।