रांची (RANCHI): पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन सवार किशोरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी इस्तखार अंसारी के 11 वर्षीय पुत्र फरोज अंसारी उर्फ बुटन, नसीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र तोहिद अंसारी एवं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी पिता अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई. घटना के बाद स्कार्पियो चालक समेत अन्य सवार मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पाटन थाना पुलिस स्कॉर्पियो और लूना को जब्त करके ले गई है. स्कॉर्पियो बैरिया चौक की बताई गई है. शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.


इलाज के दौरान हुई एक की मौत

जानकारी के अनुसार कि शोले गांव से तीनों किशोर एक लूना पर सवार होकर बाजार गए थे और वहां से लौट रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद लूना सवार तीनों जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया था, जहां फरोज अंसारी उर्फ बुटन एवं तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इब्राहिज को बेहतर इलाज के लिए डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी भी मौत हो गई. रात में ही उसका शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया.

घयनास्थल पहुंचे 
एमएमसीएच, लिया जायजा 

मरने वाले किशोर में इब्राहिज और फिरोज गोतिया परिवार से आते थे. तौहीद पड़ोसी है. इधर घटना की जानकारी मिलने पर पारा लीगल वालंटियर एमएमसीएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.