झारखंड में 11 जून तक बारिश होने की संभावना
रांची,। झारखंड के विभिन्न जिलों में 11 जून तक बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।
विभाग के अनुसार छह जून को राज्य के पूर्वी और इससे लगे मध्यवर्ती भागों में, सात जून को पूर्वी और दक्षिणी जिले और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्से तथा आठ तथा नौ जून को पूर्वी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देवघर के सिकटिया में 83.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 37.6 और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.9, जमशेदपुर में 37.6, डालटेनगंज में 35.5 और बोकारो में तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।