रांची। राजधानी रांची और राज्य के कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने सात जून को राज्य पूर्वी और दक्षिणी एवं इससे लगे हिस्सों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है, जबकि आठ और नौ जून को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 10 और 11 जून को भी गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.1, जमशेदपुर में 34.8, डालटेनगंज में 37.1, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।