महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ ठेकेदारों हुए लामबंद, 19 अक्टूबर को मोर्चे का ऐलान
मुंबई. महाराष्ट्र के ठेकेदार अब राज्य सरकार के पास अपने बकाए को लेकर लामबंद हो गए हैं। उन्होंने बकाए की वसूली को लेकर 19 अक्टूबर को मोर्चे का ऐलान किया है। राज्य के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
महाराष्ट्र स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स फेडरेशन, स्टेट इंजीनियर्स एसोसिएशन और महाराष्ट्र स्टेट वॉटर सप्लाई कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने बार-बार मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सार्वजनिक कार्य, जल जीवन मिशन, आदिवासी विकास विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्रियों से बात की थी। सरकार ने हमारी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। अब जब राज्य में सूखा घोषित कर दिया गया है, तो हमें हमारा बकाया मिलने की उम्मीद कम है। अब हमारे पास आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।















