उर्दू साहित्य अकादमी को 7 लाख का अनुदान
मुंबई. महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी, मुंबई को राज्य सरकार ने अनिवार्य खर्च के लिए 7 लाख रुपये का अनुदान जारी किया है। यह निधि अप्रैल से दिसंबर 2026 के नौ महीनों के लिए है। अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से मंगलवार को इस बारे में शासनादेश जारी किया गया।
यह फंड निधि मंत्रालय में अल्पसंख्यक विकास विभाग के अवर सचिव के आभासी वैयक्तिक जमा खाते में जमा की जाएगा। अकादमी के अधीक्षक-सह-कार्यकारी अधिकारी को मंजूर सीमा के भीतर खर्च सुनिश्चित करना होगा। अकादमी की स्थापना उर्दू भाषा के विकास और संवर्धन तथा उर्दू व मराठी साहित्यकारों के बीच वैचारिक आदान-प्रदान के लिए की गई है।
राशि चार मदों में खर्च होगी। कार्यालयीन खर्च के लिए 2 लाख रुपये तय हैं। शोध व चयन समिति के सदस्यों के यात्रा और दैनिक भत्ते के लिए 1 लाख रुपये रखे गए हैं। उर्दू अखबारों में विज्ञापन पर 2 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्याध्यक्ष के मानधन और अन्य सदस्यों के भत्ते के लिए 2 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।














