सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
नई
दिल्ली, पूर्व विदेशमंत्री एवं पद्म विभूषण सुषमा
स्वराज की पुण्यतिथि पर गुरुवार को दिल्ली भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आयोजित किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा
अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, नई
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया और
प्रवीण खंडेलवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली भाजपा कार्यालय और
वसंत उद्यान में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में 'एक पेड़ मां के
नाम' अभियान के अंतर्गत उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया ।
दिल्ली
भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने स्वर्गीय
सुषमा स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके उपरांत वसंत विहार स्थित वसंत उद्यान में स्मृति कार्यक्रम आयोजित
हुआ, जहां उनकी स्मृति में पौधे रोपे गए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
ने कहा कि सुषमा स्वराज उनके जीवन की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने कहा कि वे
समाज एवं दिल्ली के लिए आज जो कुछ कर पा रही हैं, वह सुषमा स्वराज से मिली
प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का परिणाम है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष
मल्होत्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज केवल एक नेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति
का ऐसा आदर्श थीं, जिनमें संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ सत्ता और सेवा का
अद्भुत समन्वय था। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज
ने भारतीयों के बीच भरोसे का ऐसा संबंध स्थापित किया कि दुनिया के किसी भी
कोने में संकट में फंसे भारतीयों को विश्वास रहता था कि दिल्ली में उनका
अपना कोई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुषमा स्वराज के राष्ट्र प्रथम,
सेवा और महिला सम्मान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
दिल्ली
विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सुषमा स्वराज एक संवेदनशील
और कर्मशील नेता थीं, जिन्होंने भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का निर्माण
किया। उनके नेतृत्व और स्नेह ने अनेक कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक जीवन में
आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सुषमा स्वराज
जैसा संवेदनशील नेता मिलना दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि भाजपा से पहला
चुनाव लड़ने की सूचना और मार्गदर्शन उन्हें सुषमा स्वराज से ही मिला था, जो
उनके राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों में शामिल है।
सांसद
योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि उन्हें अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने का
अवसर सुषमा स्वराज के मार्गदर्शन में मिला। वहीं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने
कहा कि व्यापारिक संगठनों से जुड़े विभिन्न अवसरों पर उन्हें सुषमा स्वराज
का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा, जो सदैव प्रेरणादायी रहा।
नई
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने भावुक संबोधन में कहा कि उनकी मां केवल
उनकी मां नहीं थीं, बल्कि लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मां और दीदी के
समान थीं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को
श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित देखकर उन्हें जनसेवा के संकल्प को
और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद कमलजीत
सहरावत, स्वाति मालीवाल, कमलजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष
सतीश उपाध्याय, विधायक नीरज बसोया, शिखा राय, श्याम शर्मा, हरीश खुराना
एवं उमंग बजाज, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल एवं सदस्य दिनेश
प्रताप सिंह, दिल्ली भाजपा महामंत्री राजेश भाटिया एवं योगिता सिंह,
उपाध्यक्ष विजय सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मंत्री अभिषेक टंडन,
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी सहित
अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली भाजपा कार्यालय और वसंत उद्यान में उन्हें
पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत
उनकी स्मृति में पौधरोपण भी किया प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक,
निगम पार्षद, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय
नागरिक उपस्थित रहे।


-1785928421004.webp)












