पश्चिमी सिंहभूम,  जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेके एआई) झारखंड के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट और सीनियर ब्राउन बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।  परीक्षा में लगभग 175 कराटेकारों ने भाग लिया।

ग्रेडिंग परीक्षा में किहोन, काता, कुमीते, शारीरिक और मौखिक परीक्षा ली गई। परीक्षा का संचालन जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक और परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन जापान) ने किया।

परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई अर्थव भगत, अंशु विश्वकर्मा, सावन कुमार मोहंती, रवि मछुवा, जोशिना तुवीड, भावनी कुमारी, सरस्वती तीयू सहित अन्य प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र, संत जेवियर लुपंगुटू, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, डीएवी स्कूल, संत विवेका स्कूल, आरबीएस स्कूल असुरा एवं बाल मंडली नीमडीह ब्रांच के कराटेकार शामिल हुए।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में जस्टिन रिचर्ड, बिरसिंह आल्डा, तनुजा मछुवा, विजय सिंह कोड़ा, कृष्णा सवैया, एलीना कालुंडिया, भावनी कुमारी, अंतरा कुमारी, सौरभ बिरूली, सुप्रिया सुंडी एवं महेंद्र सिंह सोय शामिल रहे।

जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक और परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छठवीं क्यू ग्रीन बेल्ट, पांचवीं क्यू पर्पल बेल्ट और फोर्थ क्यू पर्पल स्ट्राइप बेल्ट के सभी परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए।