काली मां की मूर्ति विसर्जित करके घर लौट रहे लोगों से भरा अनियंत्रित पिकअप पुल से नीचे गिरा, 18 घायल, तीन की मौत
गौतम
बुद्ध नगर, नोयडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के हिंडन
पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले ब्रिज रोड पर रविवार शाम को एक
पिकअप वाहन रेलिंग से टकरा गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर 20 फीट नीचे गहरे
गढ्ढे मे गिर गए। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए। दुर्घटना में 18 लोग घायल हो
गए। इनमें से तीन की मौत हो गई है। दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई हैं।
ये लोग हिंडन नदी में मूर्ति विसर्जित कर पिकअप पर सवार होकर से घर लौट रहे
थे। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
सहायक पुलिस
आयुक्त ट्विंकल जैन ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस को रविवार की शाम
को सूचना मिली। उनके मुताबिक पिकअप मे सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम
बंगाल के निवासी हैं। तथा वर्तमान समय में नोएडा के ग्राम सर्फाबाद में
रहते हैं। उन्होने काली मां की मूर्ति की स्थापना की थी जिसका विसर्जन करने
के लिए रविवार को गए थे। लौटते वक्त बिसरख पुल पार करके पिकअप एफएनजी
एक्सप्रेसवे की तरफ आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से विपरीत दिशा में वाहन आ
गया। इससे पिकअप बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया और पलट गया। घटना
के बाद मौके पर शोरगुल मच गया। वाहन से नीचे गिरने के बाद घायल हुए लोग रो
रहे थे और मदद मांग रहे थे। यह देखकर एफनजी और बिसरख पुल रोड से गुजर रहे
राहगीर भी ठहर गए। इससे कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने
घायलों को बिसरख, नोएडा व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया।















