ममता बनर्जी पर हमले के दावे पर दिलीप घोष का तंज, बोले- अब आराम करना चाहिए
रांची (RANCHI): राज्य के पंचायत मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार सुबह न्यू टाउन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद ही हमेशा इस तरह के दावे करती हैं। कहां और कैसे उन पर हमला होता है, यह कोई नहीं जानता। अब उन्हें आराम की जरूरत है।
अब उन्हें आराम करना चाहिए और देखना चाहिए कि जनता क्या चाहती है: घोष
बुधवार सुबह जब दिलीप घोष से इस बारे में पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा- वह (ममता) यह भी नहीं समझ पाईं कि चुनाव में कैसे हार गईं। अब उन्हें आराम करना चाहिए और देखना चाहिए कि जनता क्या चाहती है।”
घटना के बाद ममता बनर्जी की सुरक्षा पर उठे सवाल















