कोलकाता,   पश्चिम बंगाल विधानसभा की वर्ष 2026-27 के लिए गठित उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम संबंधी स्थायी समिति का गठन कर दिया गया है। 14 सदस्यीय समिति की कमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा विधायक दिव्येंदु अधिकारी को सौंपी गई है।

यह समिति उद्योग, वाणिज्य और उद्यम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नीति संबंधी सुझाव देने तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करती है।

समिति के अध्यक्ष दिव्येंदु अधिकारी के नेतृत्व में गठित इस स्थायी समिति में बिल्लेश्वर सिन्हा, बिस्वजीत महतो, चिन्मय देब बर्मन, दिलीप सिंह, कृष्णेंदु मुखर्जी, प्राण कृष्ण तपादार, संजय कुमार सिंह, सिद्धार्थ मजूमदार, सौमेन कारफा, सुदीप्तो दास, अखरुज्जमान, समर मुखर्जी, अरूप राय और बिमान बनर्जी को सदस्य बनाया गया है।

बड़ी खबर