मतदान केंद्र पर बीमार पड़े मतदाता की मौत, अस्पताल ले जाने में देरी का आरोप
बांकुड़ा, गुरुवार के दोपहर मतदान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जयपुर इलाके के जगन्नाथपुर में वोट देने आए एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान काशीचटा गांव के निवासी काशेम चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह मतदान करने के लिए वोट केंद्र पर पहुंचे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसको लेकर गांव के लोगों में काफी नाराज़गी है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। मौके पर तनाव का माहौल बन गया है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी।















