खड़गपुर,   चक्रवात ‘अर्णब’ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा-जगदलपुर, जगदलपुर-हावड़ा, राउरकेला-जगदलपुर और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं, 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।

इसी तरह, 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से चार नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी। जबकि, 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से पांच नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रवात के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।