झारखंड,  झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने रविवार काे अपने पूरे परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ उनका संकल्प लिया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की ओर से द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। मौके पर उपस्थित बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।