क्रूरतम तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्मदिन
20
अप्रैल 1889 को जन्मे एडोल्फ हिटलर को दुनिया इतिहास के सबसे क्रूर और
विनाशकारी तानाशाहों में गिना जाता है। उसके नेतृत्व में हुए निर्णयों और
नीतियों ने दुनिया को द्वितीय विश्व युद्ध जैसी भयावह घटना की ओर धकेल
दिया, जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई और वैश्विक स्तर पर भारी तबाही
हुई।
पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के बाद हिटलर ने 1918 में
National Socialist German Workers' Party की स्थापना की, जिसे आमतौर पर
नाजी पार्टी कहा जाता है। उसने राष्ट्रवाद और उग्र भाषणों के सहारे बड़ी
संख्या में लोगों को अपने पक्ष में किया और धीरे-धीरे जर्मनी की सत्ता पर
नियंत्रण स्थापित कर लिया।
हिटलर ने प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी
की हार के लिए यहूदियों को जिम्मेदार ठहराया और समाज में उनके खिलाफ गहरी
नफरत फैलाने की नीति अपनाई। इसके परिणामस्वरूप इतिहास के सबसे दर्दनाक
नरसंहारों में से एक हुआ, जिसे होलोकॉस्ट के नाम से जाना जाता है, जिसमें
करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई।
द्वितीय विश्व युद्ध के
दौरान हिटलर की विस्तारवादी नीतियों ने पूरे यूरोप को युद्ध की आग में झोंक
दिया। यह युद्ध इतिहास का सबसे घातक संघर्ष माना जाता है, जिसमें करोड़ों
लोग प्रभावित हुए।
रिपोर्टों के अनुसार, जब रूसी सेनाएं बर्लिन के
करीब पहुंच गईं, तो हिटलर ने 1945 में बर्लिन के एक बंकर में आत्महत्या कर
ली। हालांकि इतिहास में उसके जन्मदिन को किसी आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस के
रूप में मान्यता नहीं दी गई है, लेकिन कुछ देशों में उसकी विचारधारा और
गतिविधियों को लेकर अलग-अलग संदर्भों में चर्चाएं होती रही हैं।
हिटलर
का जीवन आज भी दुनिया के लिए एक चेतावनी माना जाता है कि उग्रवाद, नफरत और
तानाशाही विचारधाराएं मानवता के लिए कितनी विनाशकारी हो सकती हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1777 - न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अपना नया संविधान अपनाया था। यह अमेरिक स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा था।
1902
- मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने पिचब्लेंड खनिज से
रेडियोएक्टिव पदार्थ रेडियम और पोलोनियम को अलग करने में सफलता हासिल की
थी।
1939 - जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946 - संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
1953 - कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
1972
- अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया।
जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चांद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम
बनी।
1997 - इंद्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 - जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ़्रीडम' से सम्मानित।
1999
- अमेरिका के कोलोराडो राज्य के लिटिलटन में कोलंबाइन हाई स्कूल में दो
छात्रों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 12 छात्रों और एक शिक्षक की मौत
हो गई। बाद में घटना को अंजाम देने वाले दोनों छात्रों ने आत्महत्या कर ली।
2006 - भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 - महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान
'पीएसएलवी' ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक
अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के
अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश
चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने 20 अप्रॅल, 2011
बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
जन्म
1876 - लाला राम - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।
1889 - एडोल्फ हिटलर - जर्मन तानाशाह।
1895 - मलिक गुलाम मोहम्मद - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1914 - गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1920 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
1924 - चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
1936 - करिया मुंडा - सोलहवीं लोकसभा में सांसद रहे हैं।
1936 - प्रेम शंकर गोयल - प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
1950 - चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
1965 - मुकुल संगमा - मेघालय के मुख्यमंत्री।
1972 - ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री
1976 - लाला राम वी.सी. - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा रेजिमेंट में लांस नायक रहे।
निधन
1912 - ब्रैम स्टोकर - 'ड्रैकुला' जैसा कालजयी उपन्यास लिखने वाले आयरिश लेखक।
1947 - गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1960 - पन्नालाल घोष - भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1970- शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर
2004 - कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
2021 - किशोर नंदलास्कर - बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के अभिनेता थे।
2021 - बाबूलाल गोवर्धन जोशी - हॉकी से सम्बंधित प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-फायर सर्विस सप्ताह।
-डॉक्टर हैनीमैन जन्म दिवस (होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता)।













