चंडीगढ़,। भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान पिछले दिनों पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन हमले से घायल महिला की सोमवार देररात लुधियाना के अस्पताल में मौत हो गई। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिरोजपुर जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई है।

फिरोजपुर के गांव खाई में नौ मई को ड्रोन गिरने से सुखविंदर कौर घायल हो गई थी। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार देररात उनकी मौत हो गई। दयानंद मेडिकल कॉलेज में अभी फिरोजपुर निवासी लखविंदर सिंह और सोनू का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है।