बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, वैभव शर्मा बने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक
जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक (ई०), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आनंद कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक (सुरक्षा), बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
इसके अलावा राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं वैभव शर्मा को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया बनाया गया है।















