पूर्णिया, बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ,जब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को अंगवस्त्र से सम्मानित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की विकासोन्मुखी नीति के साथ बिहार अब विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ विजय चौधरी एवं बिजेन्द्र यादव ने भी ग्रहण की।

विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेज गति से विकास करेगा और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा। मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया की जनता एवं एनडीए कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।