सुपौल में 9 ग्रामीण हाट-बाजारों का होगा विकास, डीडीसी ने कार्यारंभ का किया निरीक्षण
सुपौल, सरकार की विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका
मिशन-ग्रामीण योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक एवं
स्थायी ग्रामीण हाट-बाजार विकसित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में
रविवार को उप विकास आयुक्त, सुपौल इंद्रवीर कुमार ने किशनपुर उत्तर एवं
तुलापट्टी में ग्रामीण हाट-बाजारों के विकास कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं
व्यापारियों से बातचीत कर योजना के उद्देश्य और उससे मिलने वाले लाभ की
जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9 ग्रामीण हाट-बाजारों को
विकसित किया जा रहा है। इस योजना का शुभारंभ पूरे बिहार में मुख्यमंत्री
द्वारा किया गया है।
योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों,
फुटकर दुकानदारों, स्वयं सहायता समूहों , कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को
अपने उत्पादों की बिक्री के लिए व्यवस्थित और स्थायी स्थान उपलब्ध कराया
जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलने के साथ ग्रामीण
क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
साथ
ही अस्थायी दुकानों के स्थान पर टिकाऊ एवं आधुनिक बुनियादी ढांचे का
निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने कार्यक्रम पदाधिकारी एवं
कनीय अभियंता, किशनपुर को प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से
ग्रामीण हाट का निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण
कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस
अवसर पर निदेशक एनईपी, डीआरडीए, सुपौल अनित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी
पंकज गिरी, कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार, पीटीए, पीआरएस सहित ग्राम पंचायत
के जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।















