रांची,  झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार युवक की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपित की गिरफ्तारी थाना कांड संख्या 01/2025 मामले में की गई है।