इतिहास के पन्नों में 01 सितम्बर : आजाद हिंद फौज के गठन ने दी आजादी की लड़ाई को नई दिशा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर में वर्ष 1942 में अंग्रेजी शासन से भारत को आजाद कराने के उद्देश्य से आजाद हिंद फौज, जिसे इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के नाम से भी जाना जाता है, के गठन का रास्ता तैयार हुआ। इस सशस्त्र संगठन ने विदेश की धरती से भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा और ऊर्जा दी।

क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापान के सहयोग से भारतीय सैनिकों और नागरिकों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अभियान को जापान से व्यापक सहयोग मिला। फौज में बड़ी संख्या में वे भारतीय सैनिक शामिल हुए, जिन्हें युद्ध के दौरान जापानी सेना ने बंदी बनाया था। बाद में बर्मा और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों में रह रहे भारतीय भी इससे जुड़े।

आजाद हिंद फौज की एक खास बात इसमें महिलाओं की अलग सैन्य इकाई का गठन था। बड़ी संख्या में सैनिकों और महिला सदस्यों की भागीदारी ने इस आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया।

बाद के वर्षों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज स्वतंत्रता संग्राम का एक शक्तिशाली प्रतीक बनकर उभरी। सैनिकों के संघर्ष, बलिदान और उनके ‘दिल्ली चलो’ जैसे आह्वान ने देशवासियों में आजादी की चेतना को और मजबूत किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1923 - ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में तबाही मचाई।

1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

1942 - रास बिहारी बोस ने इंडियन नैशनल आर्मी की स्थापना की।

1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956- राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।

1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

1964 - इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1965 - पाकिस्तानी फौजों ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।

1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।

2014 - बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी को दोबारा शुरू किया गया।

2019 - ट्वीटर के सीईओ और को-फाउंडर जैक डोर्सी का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया।

जन्म

1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।

1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार।

1896 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।

1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

1909 - फादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।

1921 - ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर।

1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।

1926 -विजयदान देथा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1927 -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।

1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

1931 - शिवाजीराव निलंगेकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।

1933 -दुष्यंत कुमार - हिन्दी के कवि और गजलकार।

1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।

1952 - राजकुमार रंजन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1959 - नंदन बाल - भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी हैं।

1966 - सोनम वांगचुक - भारतीय इंजीनियर और शिक्षा सुधारक हैं।

1970 - पद्मा लक्ष्मी - भारतीय अभिनेत्री।

1973 - राम कपूर - भारतीय अभिनेता।

1977 - आमिर अली - भारतीय टेलीविजन अभिनेता।

1982 - यामिनी रेड्डी - भारत की शास्त्रीय नृत्यांगना।

निधन

2018 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।

1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।

1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- गुटनिरपेक्ष दिवस।

- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)।