इंडिगो एयरलाइन चीन के शंघाई के लिए शुरू करेगी उड़ान
नई
दिल्ली, निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी इंडिगो इस
महीने के अंत में कोलकाता से चीन के शंघाई के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू
करेगी। इससे पहले इंडिगो ने चीन के ग्वांग्झू शहर के लिए अपनी सेवा दोबारा
शुरू की थीं।
एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में बताया कि कोलकाता
और शंघाई के बीच सीधी दैनिक उड़ान सेवा 29 मार्च से शुरू होगी। इस नए रूट
पर इंडिगो के ए320 विमान का परिचालन किया जाएगा। कंपनी ने यह घोषणा हाल में
ग्वांगझू के लिए एयरलान की सर्विस फिर से शुरू करने के बाद की है।
कंपनी
ने कहा कि कस्टमर इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप
या ऑथराइज्ड ट्रैवल पार्टनर के जरिए अपनी यात्रा प्लान और टिकट बुक कर सकते
हैं। इंडिगो का भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यात्रा
को आसान बनाने पर एयरलाइन के फोकस को दिखाती है।
उल्लेखनीय है कि
इससे पहले इंडिगो ने 26 अक्टूबर 2025 को कोलकाता-ग्वांगझू सेवा बहाल की थी।
इसके साथ ही वह पांच साल के लंबे अंतराल के बाद चीन के लिए अपनी सीधी
उड़ानें शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी थी।















