मनोहर लाल ने एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया
नई
दिल्ली, केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार
को राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट में विद्युत
मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। मंडप में दिखाया गया है कि डिजिटल
प्रौद्योगिकियां किस प्रकार उत्पादन, पारेषण और वितरण प्रणालियों को नया
आकार दे रही हैं।
इस अवसर पर डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एआई
की मदद से ग्राहकों की शिकायतों और यात्रियों से सम्बंधित समस्याओं का
तेजी से समाधान संभव हो सकेगा। ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई),
पैंटोग्राफ-ओएचई इंटरैक्शन, व्हील ग्राइंडिंग, रोलिंग स्टॉक सबसिस्टम और
सिग्नलिंग की निगरानी सहित रखरखाव के क्षेत्र में एआई का उपयोग किया जा रहा
है।















