प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी, पति प्रेमिका संग गिरफ्तार
बलिया, पुलिस ने शिवपुर दियर क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतका के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस द्वारा किए गए खुलासे की जानकारी शुक्रवार देरशाम दी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतका प्रीति प्रजापति की शादी छह मार्च 2025 को रेवती निवासी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतका के आभूषण, चूड़ियां, ब्लाउज, पर्स तथा नकदी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।















