सिलीगुड़ी,  एनजेपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कर सिरप के 4500 बोतल जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आलोक कुंडू, प्रसेंजीत मुखर्जी और सूरजीत हालदार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी के पास जियागंज इलाके में पुलिस ने एक छोटे मालवाहक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 30 कार्टून बरामद किए गए, जिनमें से लगभग 4500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मिले।

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बरामद कफ सिरप को सिलीगुड़ी में अवैध रूप से सप्लाई करने की योजना थी। जब्त कफ सिरप की बाजार मूल्य लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आज उन्हें जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।