यमुनानगर:अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो कारतूस बरामद
यमुनानगर, यमुनानगर में अपराध शाखा-1 की टीम ने अवैध हथियार रखने
के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा और दो जिंदा
कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी
किसी आपराधिक वारदात की तैयारी में था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार
युवक की पहचान यमुनानगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। उसे अदालत
में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अपराध शाखा-1 के
प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि व्यासपुर क्षेत्र के
आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है।
सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
टीम ने संदिग्ध युवक को घेरकर काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।
हाल
ही में जिले में हुई फायरिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस
मामले को गंभीरता से लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।














