राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, एक अपराधी घायल
गोलीबारी में पतरातु थाना प्रभारी भी हुए चोटिल
भुरकुंडा दो मोहनी पर पुलिस की गाड़ी पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
सोमवार
की सुबह पतरातु, भुरकुंडा, भदानीनगर पुलिस भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दो
मोहनी पुल के समीप गश्त लगा रही थी। इसी दौरान एक वारदात को अंजाम देने
पहुंचे सन्नी सिंह और उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी पर ही फायरिंग शुरू
कर दी।
पतरातू थाना प्रभारी भी हुए चोटिल
रामगढ़ एसपी अजय
कुमार ने बताया कि अपराधियों की फायरिंग से पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल
प्रसाद गुप्ता भी चोटिल हुए हैं। उनका भी इलाज अस्पताल में कराया गया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। साथ ही जांच की
प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।















