मंगल पांडे के बलिदान और क्रांतिकारियों के साहस से जुड़ा ऐतिहासिक दिन
इतिहास के पन्नों में 08 अप्रैल : मंगल पांडे के बलिदान और क्रांतिकारियों के साहस से जुड़ा ऐतिहासिक दिन
भारतीय
इतिहास में 08 अप्रैल की तारीख स्वतंत्रता संग्राम के साहस और बलिदान की
याद दिलाती है। इस दिन 1857 की क्रांति के अग्रदूत मंगल पांडेय को
अंग्रेजों ने फांसी दी थी, जिसने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।
मंगल
पांडे ने 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ
विद्रोह किया था। उन्होंने उन कारतूसों का विरोध किया था, जिनमें जानवरों
की चर्बी होने की बात कही जाती थी। इस मुद्दे ने सैनिकों की धार्मिक
भावनाओं को आहत किया और विद्रोह की चिंगारी भड़की।
ब्रिटिश सरकार ने
शुरुआत में उन्हें 18 अप्रैल को फांसी देने का फैसला किया था, लेकिन
संभावित विरोध को देखते हुए तय समय से पहले ही 8 अप्रैल 1857 की सुबह
उन्हें सैनिकों के सामने फांसी दे दी गई। उनके इस बलिदान ने पूरे देश में
आजादी की भावना को और प्रबल कर दिया।
इसी दिन एक और ऐतिहासिक घटना
1929 में हुई, जब क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की
सेंट्रल असेंबली में बम फेंककर ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। इस घटना में
किसी की जान नहीं गई, क्योंकि उनका उद्देश्य हिंसा नहीं बल्कि अंग्रेजी
हुकूमत को चेतावनी देना और देशवासियों में आजादी की चेतना जगाना था।
इतिहासकारों
के अनुसार, 08 अप्रैल की ये दोनों घटनाएं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के
महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, जिन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि देश में अंग्रेजी
शासन के खिलाफ असंतोष चरम पर पहुंच चुका है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1857 - भारत के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फाँसी दी गयी।
1929
- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम
फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ्तार किया गया।
1950
- भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों
में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों
देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने के मकसद से किया गया था।
1973 - स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999
- ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक
लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान
दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
2000 - गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों का 13वां सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में प्रारम्भ।
2001 - भारत-इंग्लैंड राउण्ड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित।
2002 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
2003 - अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए, जिसमें कई नागरिक हुए, लेकिन सद्दाम का अता-पता नहीं।
2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - आन्ध्र प्रदेश व कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने यहाँ सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
2008
- ब्रिटेन की एक अदालत ने वहाँ काम कर रहे भारतीय पेशेवरों के पक्ष में
निर्णय देते हुए नई सरकार द्वारा उनके वीजा नियमों में किये गए बदलाव को
गैर कानूनी और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग बताया।
2008 - ईरान ने अपने यूरेनियम प्लांट में 6000 नये सेंट्रीफ्यूज लगाने का कार्य शुरू किया।
2008 - पाकिस्तान के एक न्यूक्लियर प्लांट में गैस लीक होने से दो लोगों की मृत्यु।
2013
- ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह
ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं, किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री
थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने
तीन बार लगातार यह पद संभाला। 2013 - जापान में सदियों से इस दिन को बौद्ध
धर्म को मानने वाले बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।
2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर (असम) से सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरी।
2024 - मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया, बाद में आलोचना के बाद माफी मांगी।
जन्म
1892 - हेमचंद्र रायचौधरी, इतिहासकार
1900
- नवलपक्कम पार्थसारथी - भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग
के कार्यकारी सचिव और थाईलैंड सरकार के चावल सलाहकार थे।
1924 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1937 - आर. गुंडु राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1938 - कोफी अन्नान - संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें भूतपूर्व महासचिव हैं।
1950 - दिनेश कुमार शुक्ल - हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि।
1983 - अल्लु अर्जुन- तेलुगु फिल्म अभिनेता
निधन
1857 - मंगल पांडेय - भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के प्रथम नायक थे।
1894 - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता थे।
1953 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1973 - पाब्लो पिकासो - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार थे।
2008 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
2013 - ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का निधन।
2015 - डी. जयकान्तन - प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार थे।














