धर्मशाला,  पुलिस थाना पालमपुर की टीम द्वारा बिंद्रावन में सिद्धपुर सरकारी स्कूल के समीप गश्त के दौरान एक महिला 10.39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक गश्त टीम को शुक्रवार बीती रात एक महिला अकेली आती हुई दिखाई दी, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगी और अपने हाथ में पकड़ा सामान पास की झाड़ियों में फेंक दिया। महिला आरक्षी की मदद से सतर्कता बरतते हुए आरोपी महिला को मौके पर ही काबू कर लिया। स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में तलाशी के दौरान यह अवैध मादक पदार्थ 10.52 ग्राम चिट्टा व 739 की नकदी बरामद हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान पालमपुर के साथ लगते बिंद्रावन निवासी के रूप में हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही नियमानुसार जारी है पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह औरत रात के समय इस चिट्टा को कहां लेकर आई है और उसे किसे देने वाली थी।

बड़ी खबर

झारखंड की ताज़ा खबरें